मायावती ने आकाश आनंद को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी से निकाला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. मायावती ने एक दिन पहले ही आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया था. कुछ दिनों पहले मायावती ने भतीजे के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से निष्कासित किया था.

पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनंद को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी.”

मायावती ने आगे लिखा, ‘लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं, बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं.’

मायावती ने एक दिन पहले पार्टी के सभी पदों से हटाया था
मालूम हो कि बसपा प्रमुख मायावती ने बीते रविवार को पदाधिकारियों की बैठक में बड़ा फैसला लिया था. उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था. इसके साथ ही मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version