Accident: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार 6 दोस्तों की मौत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muzaffarnagar Road Accident: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा उस वक्त हुआ जब हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे दब गई. हादसे के कारण सड़क पर चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि कार सवार दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए. मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान मदद और बचाव कार्य में लग गए. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना थाना छपार क्षेत्र में एनएच-58 की है.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर और वाराणसी के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी, देवरिया और मऊ में होगा ठहराव!

तड़के सुबह की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादस सुबह करीब 4 बजे का है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर एक ट्रक से पीछे से टकरा गई. कार सवार दिल्ली के रहने वाले थे. सभी कार सवार दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे. हादसा सुबह 4 बजे के आस पास हुआ है. पुलिस का कहना है कि कार बुरी तरीक से क्षतिग्रस्त हो गई है. ऐसे में पुलिस ने सवारों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली. कार सवारों को कार को काटकर बाहर निकाला गया. पुलिस का कहना है कि जब कार सवारों को निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी. बावजूद इसके सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Investment: आम चुनाव से पहले शेयर बाजार में करें इन्‍वेस्‍ट, मिलेगा जबरदस्‍त रिटर्न  

दिल्ली के रहने वाले थे कार सवार
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार सभी कार सवार दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले हैं. सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. घटना को लेकर एक अधिकार ने कहा कि जहां पर ये घटना हुई है वहां पर एक मोड़ है. ऐसा माना जा रहा है कि कार की गति तेज होने के कारण वो अनियंत्रित हो गई. इस वजह से कार ट्रक के नीचे जा घुसी. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार कई लोगों के सिर धड़ से अलग भी हो गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This