नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन उत्तरप्रदेश ने बनाया दबदबा, जीते दो स्वर्ण पदक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजीपुर: 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार, 1 सितंबर को चार भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला.

तीसरे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होटल श्याम के मालिक वरुण कुमार सिंह, युवा व्यवसायी आनंद राय, स्वामी सहजानंद पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय राय तथा शौर्य सैनिक संगठन के कैप्टन सुब्बा यादव, कैप्टन ओम प्रकाश, सुबेदार राजकुमार और सूबेदार मेजर विजय कुमार मौजूद रहे. सभी अतिथियों को पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा और स्वामी सहजानंद पी.जी. कॉलेज के कोच संजय राय ने क्रमशः अंगवस्त्र और सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया.

83 किलो भार वर्ग में मध्यप्रदेश के शैलेन्द्र सेवतिया प्रथम

पुरुष वर्ग के 83 किलो भार वर्ग में मध्यप्रदेश के शैलेन्द्र सेवतिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 845 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया. मध्यप्रदेश के ही योगेश नाथ ने 787.5 किलो भार उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गुजरात के जय पटेल ने कुल 765 किलो भार के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

93 किलो वर्ग में यूपी के रंजीत कुमार मौर्या ने जीता स्वर्ण

पुरुष वर्ग के 93 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के रंजीत कुमार मौर्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 825 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया. पंजाब के एकमज्योत सिंह ने 795 किलो भार के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि महाराष्ट्र के जीतें नीलेश राने ने भी 795 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया. इस भार वर्ग में दूसरे और तीसरे स्थान का चयन दोनों खिलाड़ियों के बॉडी वेट के आधार पर किया गया.

महिला 57 किलो वर्ग में केरल की कीर्ति कुमारी अव्वल

महिला वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में केरल की कीर्ति कुमारी ने कुल 467.5 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया. मध्यप्रदेश की रिया कल्याण ने 455 किलो भार के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया.

63 किलो महिला वर्ग में यूपी की ज्योति सिंह ने जीता पहला स्थान

महिला वर्ग के 63 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 497.5 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया. राजस्थान की रेखा आचार्य ने 495 किलो भार उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बिहार की नेहा रानी ने कुल 477.5 किलो भार के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका

प्रतियोगिता के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजय राय, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही.

Latest News

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

Islamabad: पाकिस्तान क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड सीरीज के बीच दिग्गज क्रिकेटर मिस्बाह उल हक...

More Articles Like This

Exit mobile version