Ram Mandirः PM मोदी पहुंचे अयोध्या, किए रोड-शो, राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे ध्वज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Dhwajarohan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं. ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो शुरु हुआ. इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी पर फूलों की वर्षा की. पीएम मोदी रोड शो करते हुए राम मंदिर पहुंचे. यहां वीआईपी गेट नंबर नंबर-11 से मंदिर में प्रवेश किया. सबसे पहले सप्त ऋषि मंदिर, फिर शेषावतार मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद रामलला के दर्शन पूजन करेंगे. दर्शन के बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे.

वह थोड़ी देर में जन्मभूमि पर बने राममंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे. PM मोदी मंगलवार सुबह 9 :35 बजे एयरपोर्ट पर उतर कर साकेत महाविद्यालय 9:50 पर पहुंचें. ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से 12:30 तक है. राम मंदिर पर फहराई जाने वाली ध्वजा 22 फीट लंबी व 11 फीट चौड़ी है. प्रधानमंत्री ध्वजारोहण के पश्चात वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. पीएम मोदी द्वारा ध्वजारोहरण के उपरांत शाम को पूर्णाहुति होगी.

प्रधानमंत्री के रोडशो के लिए सांस्कृतिक मंच बनाए गए हैं, जहां कलाकार लोक नृत्य का प्रस्तुतिकरण कर रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version