Ramotsav 2024: राम नगरी में बिखरेगी 108 फीट लंबी धूपबत्ती की खुशबू, गुजरात से आ रही अयोध्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगराः अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश उत्साहित है. हर कोई इस घड़ी की बेसब्री से इंतजार कर रहा है. कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है. उधर, श्री राम मंदिर में खुशबू बिखेरने के लिए गुजरात के वडोदरा से 108 फीट लंबी धूप बत्ती अयोध्या ले जाई जा रही है.

धूपबत्ती पर नजर पड़ते ही श्रद्धालुओं ने किया जय श्रीराम का जयघोष
वाहन से भरतपुर से होते हुए आगरा के फतेहपुर सीकरी और किरावली पर यह धूपबत्ती पहुंची. इसके पहुंचते ही उत्साहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाईवे पर पहुंच गए. जैसे ही उनकी नजर धूपबत्ती पर पड़ी, जय श्रीराम का जयघोष करने लगे, जिससे आसपास का वारातवरण राममय हो गया.

छह महीने में बनकर तैयार हुई धूपबत्ती
वडोदरा से शुरू हुआ सफर धूपबत्ती की शोभायात्रा में बदल गया है. राजस्थान के भरतपुर होते हुए यह करवा आगरा के फतेहपुर सीकरी और किरावली पर पहुंची. 3610 किलो वजन की 108 फुट लंबी और करीब साढ़े तीन फीट चौड़ी धूपबत्ती को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुट गए. लोगों ने धूपबत्ती पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया. वड़ोदरा में 6 महीने में धूपबत्ती यह बनकर तैयार हुई.

जाने यह धूपबत्ती कितने महीने तक बिखेरेगी खुशबू
इस विशेष धूपबत्ती को बनाने में अनेक तरह की जड़ी-बूटियां का प्रयोग किया गया है. यह धूपबत्ती करीब डेढ़ महीने तक अनवरत चलेगी और करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाएगी.

इस धूपबत्ती का निर्माण करने वाले गुजरात निवासी बिहाभरबाड़ ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इसमें भेंट करने के लिए इस धूपबत्ती का निर्माण किया गया है. इसे तैयार करने में देसी गाय का गोबर, देसी गाय का घी, धूप सामग्री सहित अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया हैं. इस धूपबत्ती का उपयोग किया जाएगा तो करीब डेढ़ महीने तक यह जलती रहेगी और 50 किलोमीटर क्षेत्र में अपनी खुशबू बिखेरेगी.

Latest News

AI Economy: एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: Report

AI Economy: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दे सकती है. एक रिपोर्ट...

More Articles Like This

Exit mobile version