Republic Day: राजधानी में CM योगी ने फहराया तिरंगा, हर कोई डूबा गणतंत्र दिवस के जश्न में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Republic Day: राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस उमंग-उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना जा रहा है. फिजां में देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है. हर कोई गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ हैं. इस राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में तिरंगा फहराया. इसके बाद झंडे को सलामी दी. उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि 76 वर्षों इस यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव हमारे इस संविधान ने देखे हैं. इस सबके के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्पों के अनुरूप उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव और अखंडता के लक्ष्य को बढ़ाते हुए एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं. इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करता हूं. जिनके नेतृत्व में भारत में स्वाधीनता आंदोलन ने स्मृतियां प्राप्त कीं.

सीएम योगी ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, वर्तमान भारत के शिल्पी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, क्रांतिकारियों के सिरमौर नेता सुभाषचंद्र बोष सहित भारत के उन महान सपूतों को भी याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश को स्वतंत्र कराया.

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This