‘मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझती हैं सपा-कांग्रेस’, विपक्ष पर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फिरोजाबाद: सपा और कांग्रेस मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझती हैं. मतलब निकलने के बाद वे मुस्लिमों को उसी तरफ फेंक देती हैं जैसे बिरयानी में से तेज पत्ते को फेंका जाता है. यह बातें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को अल्पसंख्यक एवं प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कही.

जलेसर रोड स्थित श्री स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित भाजपा के वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने भी 1935 में वक्फ विधेयक में संशोधन किया था, लेकिन उसका फायदा गरीब मुस्लिमों को नहीं, भूमाफियाओं और बड़े लोगों की मदद करने के लिए था, जबकि मोदी सरकार ने जो संशोधन किया, उसका लाभ गरीब मुस्लिमों को मिलेगा.

मोदी सरकार कर रही सबका साथ सबका विकास

डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ लेकर सबका विकास कर रही है. अखिलेश यादव को मुस्लिमों से इतना ही प्रेम है तो किसी मुस्लिम को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं. डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी साथ थे.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version