आप जिस पर राजनीति कर रहे थे, उसके हत्यारे नर्क पहुंच गए, OP राजभर का अखिलेश पर तंज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ankit Baliyan Murder Case: उत्तर प्रदेश में अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि आप जिस पर राजनीति कर रहे थे, अब उसके हत्यारे नर्क में पहुंच गए हैं.

आगे उन्होंने लिखा कि किसी बेटे की लाश पर जाट लिखकर राजनीति करना संवेदना नहीं, सौदागरी है. हत्या जैसे गंभीर मामले को जातीय राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए. हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है, किसी गोत्र की जागीर नहीं.

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा मुखिया को जाट तब याद आया, जब चुनाव आने वाला है. जनता सब देख रही है. जाति की राजनीति भी और पुलिस के कानून व्यवस्था के राज को भी. दरअसल, अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार ढेर कर दिया है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version