योगी सरकार ने पत्रकार कल्याण कोष हेतु 80.31 लाख रुपये किए स्वीकृत, MLA डा. राजेश्वर सिंह की पहल पर मिला तोहफा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) की पहल पर यपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सूबे के पत्रकारों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सीएम योगी के निर्देश पर राज्य पत्रकार कल्याण कोष (State Journalists Welfare Fund) की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है. इसके लिए 80 लाख 31 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जो पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण पर खर्च होगी.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कुछ दिन पहले सीएम योगी से मुलाकात कर पत्रकारों के लिए एक स्थायी कल्याण कोष की मांग रखी थी. अब उनकी पहल को सरकार ने हरी झंडी दे दी है.

सीएम योगी ने जारी किया बजट

सीएम योगी के निर्देश पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तहत राज्य पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना के लिए 80 लाख 31 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्रचार एवं प्रकाशन हेतु आवश्यक कार्यों के बजट से जारी की गई है.

Rajeshwar Singh Media Welfare

विधायक राजेश्वर सिंह ने व्यक्त की प्रसन्नता

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, पत्रकार सत्य की मशाल हैं. अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, वे वहां भी रोशनी फैलाने का साहस रखते हैं. मुख्यमंत्री योगी जी का यह निर्णय प्रदेश के मीडिया जगत में विश्वास, गरिमा और आत्मबल को मज़बूत करेगा.

संबंधित अधिकारियों को भेजा गया आदेश

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी शासनादेश (संख्या: 20/2025/756/उल्लेख-2-2025/001-1693875, दिनांक 15 अक्टूबर 2025) में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि ‘पत्रकार कल्याण कोष’ के संचालन और आवश्यक प्रशासनिक कार्यों पर खर्च की जाएगी. इस आदेश की प्रतिलिपि वित्त विभाग, सांख्यिकी निदेशालय और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है. राज्य सरकार का यह कदम न केवल पत्रकारों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि इससे उत्तर प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की दिशा में नई उम्मीद जगी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version