बांदा में हादसा: नदी में डूबकर भाई-बहन सहित तीन किशोरों की मौत, काफी प्रयास के बाद निकाले गए शव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Banda News: यूपी के बांदा से दुखद खबर सामने आई है. सोमवार को यहां हादसा हो गया. चंद्रावल नदी में नहाने गए दो सगे भाई-बहन सहित तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया. वहीं गांववासी शोक में डूब गए.

चंद्रावल नदी में नहा रहे थो किशोर

मिली जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव के पास बह रही चंद्रावल नदी में तीन किशोर नहा रहे थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से तीन डूब गए. घटना की जानकारी होते ही किशोरों के परिजन, ग्रामीणों सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गाताखोरों से किशोरों की तलाश शुरु कराई. काफी प्रयास के बाद तीनों किशोरों का शव नदी से बाहर निकाला गया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. मृतकों की पहचान गौरी कला गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की बेटी माधुरी (14 वर्ष), उसके छोटे भाई अंशु (10) तथा कानपुर नगर जिले के घाटमपुर निवासी पंकज के पुत्र प्रतीक (13 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Latest News

CM सीएम योगी से मिले जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान, CM बोले- यह एयरपोर्ट आपकी तस्वीर बदल देगा

Lucknow news: जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए संचालित पहली उड़ान सोमवार को सुबह करीब 9:55 बजे चौधरी चरण...

More Articles Like This

Exit mobile version