परिवहन मंत्री दायशंकर सिंह ने किया ‘लोटस मेडिकल बस सेवा’ का शुभारंभ, जानिए क्या कुछ कहा ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: विधानसभा वासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने और उनके त्वरित चिकित्सकीय परीक्षण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री सदर विधायक दायशंकर सिंह ने नारायणी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर ‘लोटस मेडिकल बस सेवा’ का शुभारंभ किया।इस दौरान मंत्री ने बस में उपलब्ध मेडिकल सुविधा ओं का निरीक्षण किया और अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जनपदवासियों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ मिले ये हमारी प्राथमिकता में है। इसी उद्देश्य से बंगाल की लोटस मेडिकल टीम से अनुरोध किया था कि वे जनपदवासियों को बेहतर सेवाएं दें जिसके लिए यह मोबाइल अस्पताल जिले में पहुंचा है। शनिवार से यह बस विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में राजकीय मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, जो अब जल्द ही मूर्त रूप लेने वाला है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि वे अपने हर वादे को पूरा करेंगे और बलिया को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करेंगे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, हर्ष सिंह, अमरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

मेडिकल बस में ये हैं सुविधाएं

इस बस में जनरल ओपीडी, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, ब्लड जांच, एक्स-रे सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह मेडिकल बस बलिया जनपद में 2 अप्रैल तक रहेगी और विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

तीन विकासखण्ड में बनेगा मिनी स्टेडियम 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया के तीन विकासखण्ड में जल्द ही मिनी स्टेडियम बनाने का कार्य शुरू होगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है और विकासखण्ड बेलहरी, हनुमानगंज व दुबहड़ में बनवाया जाएगा। इससे खेलकूद से जुड़े लोगों के साथ युवाओं को नई उड़ान मिलेगी।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version