पंचकूला में एयरफोर्स का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय वायुसेना ने दिया जांच का आदेश

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fighter Plane Crash: भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. वहीं, मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंचे.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के इस लड़ाकू विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन सिस्‍टम में कुछ खराबी होने के कारण ये हादसे का शिकार हो गया. इस दौरान विमान में सवार पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा. इस हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने हादसे के कारणों के जांच का आदेश दे दिया है.

पहाड़ी इलाके में गिरा विमान

बता दें कि पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के बालदवाला गांव के नजदीक यह लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान फाइटर जेट का पायलट पैराशूट के जरिए विमान से सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

इसे भी पढें:-पेरिस में रेल पटरियों के पास मिला ‘द्वितीय विश्व युद्ध का बम’, मचा हड़कंप; रोकी गईं ट्रेन सेवाएं

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version