बलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
बलिया: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम से यूनिटी मार्च निकाला गया। यहां से यात्रा कुंवर सिंह चौराहे पर पहुंचा जहां सभी लोगों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यहां से यात्रा टीडी कालेज से ओवरब्रिज होते हुए चौक शहीद पार्क व नगर का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। हाथ में तिरंगा लहराते हुए हजारों की संख्या में लोग भारत माता के जयकारे लगाते रहे।
यहां आयोजित सभा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, “माई भारत” के माध्यम से, देश भर में राष्ट्रीय गौरव की भावना, नागरिक जुड़ाव और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। सरदार पटेल के विचारों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत दृष्टिकोण से प्रेरित, इस अभियान में “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” का व्यापक रूप देखने को मिला है। कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का सपना था कि देश को विकसित बनाया जाए जिसके तहत विपक्ष ने उनका कोई सहयोग नहीं किया।
इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह मुहिम पूरे देश में भारत एकता पदयात्रा निकालकर शुभारंभ किया है उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अलग-अलग रियासतों को जोड़कर देश को एकता के सूत्र में पिरोया है। उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश व प्रदेश को वर्ष 2047 तक भारत विकसित बनाने के सपने को साकार करने में पूर्ण सहभागिता करेंगे।
आयोजन में पूर्व मंत्री नारद राय, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, जिला मंत्री संतोष सिंह, नकुल चौबे, संध्या पांडेय, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय आदि मौजूद रहे।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version