UP: फिसली अखिलेश यादव की जुबान, चुनाव आयोग के लिए कह दी बड़ी बात

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akhilesh Yadav: यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने चुनाव आयोग के लिए लिए बड़ी बात कह दी है.

चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना होगा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इसी तरीके से चुनाव लड़ती है. चुनाव आयोग मर गया है. हमें उन्हें सफेद कपड़ा भेंट करना होगा. इससे पहले अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला किया था.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था. उन्होंने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की भी मांग की थी.

अखिलेश ने दावा किया कि पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा. दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया. भाजपा ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए. भाजपा के गुंडों ने मिल्कीपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए अराजकता की. पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिला. पुलिस-प्रशासन ने बीजेपी के गुंडों को खुली छूट देकर चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया.

मिल्कीपुर उपचुनाव समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी हउई है. यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है. पिछले वर्ष के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट जीतने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद की ओर से सीट खाली करने के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस सीट पर शाम पांच बजे तक 65.25 फीसदी वोट पड़े थे. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर अयोध्या जिले की एकमात्र विधानसभा सीट थी, जहां बीजेपी हारी थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version