UP: कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, जारी हुए पूर्वानुमान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monsoon In Up: शनिवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहा। कहीं बारिश हुई तो कहीं लोग दिनभर उमस से परेशान रहे. शाम को कई जगह बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया. प्रदेश में सोमवार को मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं. रविवार को शनिवार जैसा ही मौसम रहने की उम्मीद है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि शनिवार को झांसी, जालौन, बांदा, उन्नाव, रायबरेली सहित बुंदेलखंड व तराई क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई. अन्य जिलों में उमस का माहौल रहा. उन्होंने बताया कि रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं. बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. इससे कहीं धीमी तो कहीं मध्यम बारिश होगी. बुंदेलखंड, तराई क्षेत्र और उत्तराखंड से सटे अन्य जिलों में बारिश की संभावना है.

हवा ने उड़ाए बादल, उमस ने लोगों को किया परेशान

दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को उमस ने शहरवासियों को खूब परेशान किया. आसमान में काले बादलों का डेरा तो बार-बार छाया, लेकिन हवा उन्हें उड़ा ले गई. बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का यह खेल शाम पांच बजे तक जारी रहा. इसके बाद कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो तेज हवा के झोकों से वातावरण में नमी महसूस होने लगी और उमस से काफी हद तक राहत भी मिली.

मौसम विभाग के मुताबिक

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी शनिवार जैसा ही मौसम रहने के आसार हैं, लेकिन सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है. राजधानी में धीमी से मध्यम बारिश के आसार हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा. धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी.

कुछ जगहों पर बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है. शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया. रविवार को अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की जा सकती है.

NCR में बारिश का दौर शुरू

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, बिहार के कुछ इलाकों, पश्चिमी राजस्थान में भी आज बारिश का अनुमान है. बिहार, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी. मुंबई में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सुबह से ही मौसम बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. भारी बारिश के चलते ओडिशा के बालासोर में जलका नदी उफान पर है और इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. आने वाला सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुहावना रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा, जो 1 अगस्त तक जारी रहेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version