यूपी विधानसभा बजट सत्र: सपा के विरोध के बाद कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Assembly Budget Session: यूपी सरकार ने अपना आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. इस पर सपा के विधायकों ने हंगामा करते हुए जमकर विरोध किया. पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया. गो बैक, गो बैक के नारे लगाए. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…

सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि आज गवर्नर के भाषण के बाद उत्तर प्रदेश का इकोनॉमिक सर्वे भी सदन में पेश किया जाएगा. यह पहली बार है, जब कोई राज्य सरकार अपनी इकोनॉमिक उपलब्धियां पेश कर रही है. हम यह बताना चाहेंगे कि हमने उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन से निकालकर भारतीय इकोनॉमी में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर स्थापित किया है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और लोगों को इन सभी बातों और उत्तर प्रदेश में इकोनॉमिक तरक्की के इस सफर के बारे में जानने का हक है. इन सभी पहलुओं को शामिल करते हुए इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट भी आज सदन में पेश की जाएगी. मेरा मानना है कि यह रिपोर्ट गवर्नर के भाषण पर चर्चा के दौरान और बजट चर्चा के दौरान सभी सदस्यों के लिए अपने डेटा पेश करने और चर्चा करने के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट होगी.

Latest News

Valentines Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत मैसेज, ऐसे करें मोहब्बत का इजहार

Valentines Day 2026 Wishes:  आज पूरी दुनिया प्यार के रंग में रंगी है. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे (Valentines...

More Articles Like This

Exit mobile version