UP: अपनी कैबिनेट के साथ CM योगी ने डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को याद किया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने डा. आंबेडकर के योगदान को याद किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के सहयोगी भी मौजूद रहे.

सीएम योगी ने एक्स पर कहा

सीएम योगी ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए एक्स पर कहा कि सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

वे सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे. समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.

आपको बता दे कि आंबेडकर जयंती के अवसर पर आज प्रदेश भर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This

Exit mobile version