UP: CM योगी ने इलेक्ट्रिक व CNG वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- लखनऊ को मिला नया विस्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: बीते नौ वर्षों में लखनऊ शहर के विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं. लखनऊ सिटी का दायरा बढ़ा और शहर को नया विस्तार मिला है. लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त किया है. यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित कार्यक्रम में कही.

लखनऊ में लोगों का जीवनस्तर बढ़ा हैः सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि शहर में मेट्रो का संचालन हुआ है. इसके साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण का मामला हो या फिर जलनिकासी का, सबमें सुधार हुआ है. हम कह सकते हैं कि लखनऊ में लोगों का जीवनस्तर बढ़ा है. अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है, अब लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाकर यह कार्य तेजी से किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे. सम्बोधन से पहले सीएम योगी ने लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version