UP: CM योगी ने संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम पहुंचे. सीएम ने आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने संत शिरोमणि के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपस्थित शोकाकुल श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. सीएम योगी ने संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के पार्थिव शरीर पर केसरिया अंग वस्त्र ओढ़ाया और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. मालूम हो कि संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी बुधवार को ब्रह्मलीन हो गए थे.

सीएम योगी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को ही अपने सोशल मीडिया पर संदेश में लिखा था,“सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य श्री शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि श्री सांईं चांडूराम साहिब जी का निधन अत्यंत दु:खद और आध्यात्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है. मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त अनुयायियों के साथ हैं. भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और अनुयायियों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!”

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version