CM योगी बोले- प्रकृति के साथ हुए खिलवाड़ के दुष्परिणाम को हर व्यक्ति ने झेला, सोचना चाहिए…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aranya Samagam Lucknow: वन दिवस पर ‘अरण्य समागम: राष्ट्रीय वानिकी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया. इसका द्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. वन विभाग के कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रकृति, पर्यावरण और वन संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

सीएम योगी ने कहा कि भारत की वैदिक कालीन परम्परा से लेकर और आज के चुनौतियों के बीच हर व्यक्ति ने प्रकृति के साथ हुए खिलवाड़ के दुष्परिणाम को झेला है. इन्हीं चुनौतियों के बारे में हमारे ऋषि मुनियों ने कहा था मां के साथ उसके सम्मान,सुरक्षा, संरक्षण में कोई खिलवाड़ न हो, दुनिया के हर नागरिक को इसको सोचना चाहिए कि कहां चूक हुई है.

हमारे पास मौजूद है 50 करोड़ वृक्षारोपण के लिए नर्सरीः सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ‘एक पेड़ मां के नाम’ का जो लक्ष्य रखा है, उसकी समीक्षा मैंने की है. हमारे पास 50 करोड़ वृक्षारोपण के लिए नर्सरी मौजूद है. हम लोगो ने पिछले 9 वर्षों में 242 करोड़ वृक्षारोपण करने में सफलता प्राप्त की है. 2017 में जहां राज्य में केवल एक रामसर साइट थी, वहीं अब यह बढ़कर 11 हो चुकी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version