UP: डिप्टी CM केशव बोले- 2027 के चुनाव में यूपी में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी सपा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Keshav Prasad Maurya:  उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की जनता के लिए खतरा है. सपा की सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना. महिलाओं के सुहाग को खतरे में डालना और जिन्हें राखी बांधी जाती है, उन भाइयों के जीवन को खतरे में डालना. प्रदेश की जनता ने सपा को 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 में हराया है. 2024 में वो किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब हो गए.

2027 के चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा के लिए कोई संभावना नहीं है. सपा में गुंडे और माफियाओं का बोलबाला है. 2027 के चुनाव में सपा यूपी में पूरी तरह समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी.

वहीं, धुरंधर-2 फिल्म के बारे में अखिलेश यादव के बयान कि भाजपा पैसे देकर फिल्में बनवाती है. इस पर केशव प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं, लेकिन 2047 तक उनके लिए कोई संभावना नहीं है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version