Up: आज से प्रदेश में दिखेगा नौतपा का असर, घटेगा बारिश और आंधी का दायरा, इन जिलों में…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Of Up: एक बार फिर से यूपी में मौसम गर्म होना शुरू हो गया है. शनिवार को आगरा सहित कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया. लखनऊ में उमस भरी गर्मी से हर कोई बेचैन था. रात में उमस होने के कारण लोग बेहाल और परेशान रहे. मौसम विभाग के मुताबिक, अब प्रदेश में बारिश और आंधी का दायरा कम होगा.

हालांकि, रविवार को भी पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी व बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के बीच बिजली गिरने की भी आशंका जताई है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी व बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दायरा घटेगा. वहीं प्रदेश में शनिवार को आगरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा. वहीं उरई में 41.8, बहराइच में 41.6, मुरादाबाद में 41.5 और और वाराणसी में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

धरे रह गए पूर्वानुमान

कुछ दिन पहले मौसम विभाग ने लखनऊ में शुक्रवार रात से बादल छाने और शनिवार को छिटपुट बारिश के आसार जताए थे. भीषण उमस से बेहाल लखनऊ के लोगों के लिए यह खबर राहत की थी. शनिवार को सभी पूर्वानुमान धरे रह गए. तीखी धूप के बीच 40 डिग्री तापमान में भीषण उमस ने लोगों के पसीने से बेहाल कर दिए. बेहिसाब पसीने में राहत की उम्मीदें भी बह गईं.

मौसम विभाग ने अब एक बार फिर लखनऊ व आस-पास के जिले के लोगों को अगले दो दिन भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई है. विभाग के मुताबिक, रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. सोमवार को बारिश के आसार बन रहे हैं. इधर, शनिवार को काफी दिनों के बाद लू भी महसूस की गई. तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे तेज धूप से राहत मिलेगी, जबकि सोमवार को बारिश होने का अनुमान है. लखनऊ के आस-पास के जिलों में भी चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इन जिलों में गरजेंगे बादल, वज्रपात की आशंका

महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर और अंबेडकरनगर, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत,  बदायूं, शाहजहांपुर व संभल.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version