UP News: CM योगी ने सफाई कर्मियों के लिए किया बड़ा ऐलान, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोरखपुरः रविवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम की तरफ से आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान सम्मलेन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण समारोह को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश भर के स्वच्छता कर्मियों को बड़ी राहत देने वाला ऐलान किया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी हर हाल में मिलनी चाहिए.

सीएम योगी ने कहा कि सरकार जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में सुनिश्चित कराएगी. इसके लिए पहले ही एक कमेटी गठित कर रखी गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी. मानदेय के साथ ही स्वच्छता कर्मियों के लिए आवास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. उन्हें राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कवर, उज्ज्वला जैसी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.

सीएम ने किया दुर्घटना बीमा सुविधा एवं कल्याण कोष का शुभारंभ
सीएम योगी ने मुख्यमंत्री नगर निगम की तरफ से आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान सम्मलेन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण किया. अभयनंदन इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित समारोह के मंच से सीएम योगी ने गोरखपुर नगर निगम के सफाई मित्रों के लिए ई-सेवा पोर्टल, दस लाख रुपए तक की दुर्घटना बीमा सुविधा एवं कल्याण कोष का शुभारंभ किया.

सीएम ने नगर निगम को दी 116 करोड़ की सौगात
सीएम ने कल्याण कोष से चार सफाई मित्रों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया. सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों को यूनिफार्म, लंच बाक्स वितरित किए और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही सीएम ने नगर निगम की 116 करोड़ रुपये की लागत वाली 176 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.

बोले सीएम, स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप टेन में आएंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की सूरत बदलने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करते हैं और इसी का परिणाम है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में गोरखपुर की रैंकिंग 74 से 22वीं पर आ गई है.

उन्होंने कहा कि पहली बार गोरखपुर को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार रैंकिंग मिली है. गोरखपुर अब अच्छा और सुंदर शहर माना जाता है. परिवर्तन का परिणाम है कि यह देश के अच्छे शहरों में गिना जाता है. इसका सर्वाधिक श्रेय सफाई कर्मियों को मिलना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि अगली स्वच्छता रैंकिंग में गोरखपुर टॉप टेन और फिर टाप थ्री में शामिल हो. इसके लिए जनता को और जागरूक करने की जरूरत है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version