UP News: गृह मंत्री अमित शाह से मिले ओपी राजभर, कई मुद्दों पर चर्चा की

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की.

मुलाकात के दौरान राजभर ने उत्तर प्रदेश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित भर और राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के लिए प्रस्ताव पर यथा शीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मंगाने पर चर्चा की.

ओपी राजभर ने बंजारा जाति की सामाजिक समस्याओं, गोंड और खरवार जाति के जाति प्रमाण पत्र प्रदेश के समस्त जनपदों में जारी कराने पर चर्चा की. राजभर ने बताया कि इस दौरान वंचित-शोषित वर्गों के हितों से जुड़े अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version