UP News: मेडिकल कॉलेज व इंदिरा पार्क की स्थिति पर होगी समीक्षा: नितिन अग्रवाल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार कों लखीमपुर खीरी में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी. इस दौरान जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर पत्रकारों ने सवाल उठाए.

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा…

भारत एक्सप्रेस के संवाददाता द्वारा जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था तथा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की शुरुआत में हो रही देरी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब ने प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परियोजना में सरकार का बड़ा निवेश हुआ है. इसकी प्रगति की समीक्षा बैठक में विस्तृत समीक्षा की जाएगी और अस्पताल को शीघ्र शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे.

इसी क्रम में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराए गए इंदिरा मनोरंजन पार्क के सुंदरीकरण के बावजूद उसकी वर्तमान स्थिति पर भी सवाल उठाया गया. इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस विषय को भी समीक्षा बैठक में शामिल कर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 (रिपोर्ट, हर्ष गुप्ता)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version