UP Politics: यूपी में सपा-बसपा को बड़ा झटका, 51 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, थामा SBSP का दामन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Politics: यूपी की सियासत से हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है. यहां समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को एक साथ बड़ा झटका लगा है. दरअसल, दोनों पार्टियों के 51 नेताओं ने एक साथ पार्टी को छोड़ दिया है और ओमप्रकार राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) दामन थाम लिया है. वहीं सपा-बसपा के 51 नेताओं के सुभासपा में शामिल होने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. इसके अलावा ओमप्रकार राजभर ने मुसलमानों को लेकर राजा भैया के बयान को सही ठहराया.

ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश जितना भी पीडीए का नारा लगा लें, अब इस जन्म में तो सपा की सरकार नहीं बनने वाली है. उन्होंने कहा कि सपा का तो ये हाल है कि ‘न खाता न बही, जो अखिलेश कहें वही सही.’ इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर ने मुसलमानों को लेकर दिए गए राजा भैया के बयान को भी सही बताया है. राजा भैया ने एक कार्यक्रम में कहा था कि आज जितने भी मुस्लिम दिखाई दे रहे हैं, यह सभी पूर्व में हिंदू थे. उन्होंने दबाव और प्रलोभन में धर्म बदलने वालों को कायर और लालची तक कह डाला है.

बसपा के इन नेताओं ने थामा सुभासपा का दामन

बसपा से सतीश दूबे, शिवम सिंह, राणा प्रताप सिंह, फरीद अहमद, रवीन्द्र राजभर, विवेक सिंह, अमन कान्त सिंह, संतोष भारती, जितेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, नीरज दूबे, आकाश मिरा, गोलू यादव, सूरज कुमार, सचिन कुमार, अंशु सिंह, मिथलेश यादव, निरंजन राजभर, अमन पटेल, प्रदीप सिंह (कबूतरा), अर्जुन प्रताप सिंह, संजीव सिंह बंटू, संजीव सिंह, बब्बन सिंह, दीपक सिंह, रोशन सिंह, अवनीश दूबे चन्दन, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, शशि प्रकाश राय, वैभव राय, विवेक सिंह, रितिक राय, सुमीत पाण्डेय, शुभम राय का नाम शामिल हैं.

सपा के ये नेता सुभासपा में हुए शामिल

वहीं सपा की तरफ से राकेश सिंह, बजरंग सिंह, शिवम सिंह, विनय सिंह, अजय कुमार, प्रवीण सिंह, संतोष यादव, अतुल सिंह, रोशन सिंह, अभिषेक सिंह, सुबोध कनौजिया, विशाल पाण्डेय, पियुष सिंह, अर्पित सिंह, रणविजय सिंह ने सुभासपा ज्वाइन की है.

सुभासपा में शामिल नेताओं की लिस्ट-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version