UP के गन्‍ना किसानों के लिए Good News, जानिए क्यों बिजली निगम करेगा बकाया राशि का भुगतान

Must Read

UP Sugarcane Farmers: उत्‍तर प्रदेश में गन्‍ना की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, योगी सरकार ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए अहम निर्णय किया है. बजाज समूह (Bajaj Group) की ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी के पावर कारपोरेशन (Power Corporation) पर बकाया 1361 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार ने चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को धनराशि उपलब्ध कराने का निर्णय किया है. इस धनराशि से संबंधित किसानों का बकाया गन्ना विकास विभाग चुकाएगा. बुधवार (25 अक्‍टूबर) को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्‍यम से ऊर्जा विभाग के संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.  

तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है बकाया

आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि बकाया है. सबसे अधिक देनदारी बजाज चीनी मिल की ही बताई जाती है. ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी (Lalitpur Power Generation Company) बजाज ग्रुप की ही है. ऐसे में ललितपुर पावर कंपनी से मिलने वाली बिजली का भुगतान पावर कारपोरेशन द्वारा बजाज ग्रुप को करना था.  लेकिन अब प्रदेश के योगी सरकार ने भुगतान को लेकर अहम फैसला किया है.

अब दो हजार करोड़ रुपये से कम रह जाएगा बकाया

प्रदेश के योगी सरकार ने पावर कारपोरेशन द्वारा दी जाने वाली 1361 करोड़ रुपये का भुगतान अब बजाज समूह (Bajaj Group) को न करके सीधे चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को करने का फैसला किया है, ताकि गन्ना किसानों का बकाया राशि चुकाया जा सके. इस भुगतान के बाद गन्ना किसानों का दो हजार करोड़ रुपये से कम की धनराशि ही चीनी मिलों पर बकाया रह जाएगा. मालूम हो कि पूरे देश में यूपी में सबसे अधिक गन्ना किसान हैं. बड़ी संख्या में यहां के लोग गन्ना उद्योग से जुड़े हैं. राज्‍य सरकार के इस फैसले से गन्‍ना किसानों को बहुत सहूलियत मिलेगी.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This