UP: पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए शादी अनुदान राशि में होगा इजाफा, तैयार किया जा रहा प्रस्ताव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए खुशबरी है. अब शादी के लिए अनुदान राशि 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये करने की तैयारी चल रही है. पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है.

मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष में योजना में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान है. एक लाख रुपये सालाना आय वाले परिवार योजना का लाभ लेने के पात्र हैं. इसमें 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान महंगाई को देखते हुए कम माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इससे ज्यादा अनुदान मिलता है, इसलिए इस योजना में लोग कम रुचि लेते हैं. इसे देखते हुए अनुदान राशि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version