UP: आज से प्रदेश में बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, जाने कितना बढ़ेगा जेब पर बोझ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों पर बुधवार से टोल भी महंगा हो जाएगा. ऐसे में नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदुपुर टोल, रौनाही टोल सहित सभी टोल से गुजरने वालों को पांच से दस रुपये अधिक खर्च करने होंगे.

टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में गैर वाणिज्यिक वाहन के लिए 360 रुपये प्रतिमाह मासिक पास की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा यदि वाहन चौबीस घंटे के अंदर टोल से लौटता है तो 25 प्रतिशत छूट मिलती है. वहीं, सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सितंबर से नई दरें लागू होंगी. यह टोल निजी हाथों में है.

बुधवार से लगेगा यह टोल

* कार, जीप, वैन के लिए एकल यात्रा पर एकल 120 रुपये व 24 घंटे में वापसी पर 180 रुपये शुल्क देय होगा.
* हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 195 रुपये एवं उसी दिन लौटने पर 295 रुपये देने होंगे.
* बस या ट्रक की एकल यात्रा पर 410 रुपये, 24 घंटे में लौटने पर 615 रुपये.
* थ्री एक्सल वाणिज्यिक वाहनों के लिए 445 रुपये एवं 670 रुपये.
* सात या अधिक धुरी वाले वाहन के लिए 785 रुपये एवं उसी दिन लौटने पर 1175 रुपये.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This