UP: फिर बदला मौसम, अवध के कई जिलों में बदली, पश्चिमी UP के इन इलाकों में होगी बारिश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम में बदलाव की आहट है. मौसम विभाग का कहना है कि नए विक्षोभ के असर से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी दोनों संभागों में एक बार फिर बारिश होगी. यह बारिश तीन दिन तक चलता रहेगी.

वहीं, सोमवार को प्रदेश के कई जिलों, जैसे कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाको में कोहरा देखा गया है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 व 28 जनवरी को सुबह पश्चिमी यूपी के आगरा से बारिश का दौर शुरू होगा और इसका विस्तार पूर्वी और मध्य यूपी तक पहुंचेगा. बुंदेलखंड, अवध क्षेत्र सहित राजधानी लखनऊ में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. बारिश के दौरान झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. कुछ जिलों में मध्यम आकार के ओले भी गिर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी में इस बार कहीं-कहीं अच्छी बारिश के संकेत हैं. सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट आई. तराई के जिलों में हल्का कोहरा रह सकता है.

लखनऊ में होगी बारिश

राजधानी में एक नए विक्षोभ के असर से एक बार फिर बदलाव के संकेत है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस विक्षोभ के असर से 27 जनवरी को लखनऊ में देर सवेर मध्यम बारिश के संकेत हैं. वहीं, सोमवार को लखनऊ में रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई. आज दिन में बादलों के साथ हल्की हवा चलने से अधिकतम तापमान में कमी आएगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version