UP Weather: चलेंगी ठंडी हवाएं, मौसम में होगा बदलाव, जाने मौसम विभाग का क्या है कहना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather: आज से यूपी में दोबारा पछुआ हवाओं का दौर शुरू होगा और इससे मौसम में बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से यूपी में पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाएं प्रवेश करेंगी. इसके असर से प्रदेश भर में अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. इससे ठिठुरन बढ़ेगी.

न्यूनतम तापमान में दिन के मुकाबले रात में ज्यादा गिरावट के संकेत हैं. साथ ही सुबह और शाम के वक्त कोहरे और धुंध का असर देखने को मिलेगा.

शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर देखने को मिला. बाराबंकी और बुलंदशहर 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में ठंडे रहे.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में हवा का रूख बदल कर पछुआ हो जाएगा. हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी व शुष्क पछुआ के असर से प्रदेश में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version