UP Weather Upadate: झमाझम बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, इन जिलों में फिर अलर्ट

UP Weather Upadate: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर चल रहा है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिली थी. एनसीआर के इलाके में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति हो गई थी.

हालांकि दोपहर होते होते फिर से धूप निकली और लोगों को उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ा. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. आंचलिक मौसम विभाग केंद्र लखनऊ के अनुसार शनिवार से आने वाले सप्ताह भर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबादी के भी आसार हैं.

आपको बता दें कि मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय प्रदेश में वर्तमान में ट्रफ यानी हवा का कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के ऊपर है. इस वजह से आने वाले दो दिनों तक बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तपमान में बढ़ोत्तरी नहीं दर्ज की जाएगी. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश के आसार
मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, मथुरा, मुरादाबाद, रामपुर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ पूर्वी हवा चलने से तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं दर्ज की जाएगी.

इन जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों और इसके आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार हैं. अलीगढ़, एटा, मऊ, संतकबीर नगर, बलिया, महाराजगंज, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बस्ती, अंबेडकरनगर, कासगंज, सिद्धार्थनगर में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं, इन जिलों में हवा चलने से मौसम में नमी बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें-

UP News: UP की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा, घर की छत गिरने से परिवार के 5 लोगों की मौत

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version