UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

Must Read

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून मेहरबान है. इसके चलते पूर्वी यूपी समेत पश्चिमी यूपी के भी कई जिलों में रिमझिम बारिश देखने को मिल रही है. बता दें कि प्रदेश में हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने आज फिर पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में आने वाले 12 सितंबर तक मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी और प्रदेश के कई स्थानों पर छिटपुट बारिश होगी. वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम विभाग आगामी 24 घंटे तक इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, मुरादाबाद, रामपुर, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, अमेठी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

जानिए मौसम का हाल
आगामी 10 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम या न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना काफी कम है. तापमान में केवल 2 से 3 डिग्री की ही कमी महसूस की जाएगी. हल्की बारिश के कारण मौसम काफी सुहाना रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट भले ज्यादा न हो, लेकिन मानसूनी बारिश के कारण मौसम सुहाना रहेगा.

ये भी पढ़ेंः Ghosi By Election Result Live: घोसी विधान सभा सीट पर सपा निकली आगे, जानिए पूरी डिटेल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This