UP: आज से प्रदेश में चलेंगी पछुआ हवाएं, बढ़ेगी सर्दी की बेदर्दी, 42 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather in UP: यूपी का ज्यादातर हिस्सों में कोहरा छाने का क्रम जारी हो गया है. इससे ठंड अपनी ताकत का एहसास कराने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हवा का रुख बदलेगा. सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी. इसके असर से प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में क्रमश: गिरावट आएगी. साथ ही कोहरे का घनापन भी कम होगा.

मौसम विभाग की तरफ से सोमवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा व इटावा जिलों के लिए अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट है. रविवार को सुबह घने कोहरे के कारण आगरा और प्रयागराज में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई. वहीं अलीगढ़ में 30 मीटर, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलेंगी. इनकी रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा. प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा एवं आसपास इलाकों में अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है.

इन 42 जिलों में है घने कोहरे का येलो अलर्ट

सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया व आसपास इलाकों में.

Latest News

‘शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण हैं…’, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi का पहला बयान

CM Yogi on Surya Murder Case: आज 1 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version