PM मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर, पहली बार जाएंगे इथियोपिया, सामने आया पूरा शेड्यूल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 15 दिसंबर से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री कुल चार दिनों में तीन देशों की यात्रा करेंगे. इस दौरान वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे.

पीएम मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करना और इसी के साथ व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये यात्रा आज से शुरू हो रही है. 15-16 दिसंबर को प्रधानमंत्री जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. 16-17 दिसंबर को पीएम इथियोपिया के दौरे पर रहेंगे और अंतिम चरण में 17-18 दिसंबर को वो ओमान सल्तनत का रुख करेंगे.

पीएम मोदी जॉर्डन के राजा से करेंगे मुलाकात

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी जॉर्डन भी जाएंगे. विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगी. इससे भारत-जॉर्डर के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी. इस दौरान पीएम मोदी और जॉर्डन के राजा की मुलाकात भी होगी.

इथियोपिया की पहली बार यात्रा करेंगे प्रधानमंत्री

16 दिसंबर को प्रधानमंत्री इथियोपिया के लिए रवाना होंगे. पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में यह पीएम मोदी की पहली यात्रा होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

ओमान की यात्रा पर भी रहेंगे पीएम मोदी

इथियोपिया के बाद पीएम मोदी 17 दिसंबर को ओमान जाएंगे. ओमान सल्तन के दौरे पर प्रधानमंत्री की मुलाकात सुल्तान हैथम बिन तारिक से होगी. भारत और ओमान के द्वीपक्षीय रिश्ते को 70 साल पूरे हो गए हैं, जिसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने ओमान जाने का फैसला किया है. 2023 के बाद ओमान में यह पीएम मोदी की दूसरी यात्रा होगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version