UP: काशी से प्रियंका गांधी को लड़ाने के बयान पर अजय राय के लिए ये क्या बोल गए OP राजभर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः अपने बयानों को लेकर यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर अक्सर चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है. एक सवाल के जवाब में राजभर ने अजय राय के लिए शोले फिल्म का डॉयलाग बोल गए और कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया.

जब ओपी राजभर से सवाल पूछा गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि अगर प्रियंका गांधी को वाराणसी से लड़ा दिया जाता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो-तीन लाख वोटों से हार जाते. इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें रोका किसने था…, अब तो चुनाव हो चुके हैं, अब आगे की तैयारी करें.

अजय राय के लिए ओपी राजभर ने बोला, अब तेरा क्या होगा कालिया…
जब राजभर से यह कहा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी यही बात कही थी तो उन्होंने कहा कि अब तेरा क्या होगा कालिया. मालूम हो कि अजय राय वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे. हालांकि, पीएम मोदी ने इस सीट पर डेढ़ लाख से अधिक वोटों से विजय दर्ज की, लेकिन ये जीत उनकी बड़ी नहीं थी, जितना कि चुनाव से पहले दावा किया जा रहा था.

रायबरेली में राहुल गांधी ने ये दिया था बयान
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बुधवार को रायबरेली पहुंचे थे. यहां राहुल ने एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा जुबानी वार किया था. उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री जान बचाकर निकले हैं. अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री दो से तीन लाख वोटों से चुनाव हार जाते. यह सब अहंकार से नहीं कह रहा हूं. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के विजन को जनता ने नकार दिया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version