UP: योगी सरकार का 3.53 लाख रसोइयों को बड़ा तोहफा, मानदेय वृद्धि के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cashless Medical Card: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए. राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित किया गया. सीएम योगी ने मंच से 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया.

कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1500 रसोइयों की सहभागिता रही

कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1500 रसोइयों की सहभागिता रही. जिला व तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया गया. इससे पहले शनिवार को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रसोइयां सम्मान समारोह का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाए.

ब्रजेश पाठक ने देशी अंदाज में कहा…

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने देशी अंदाज में कहा कि जिज्जी, बहिनी और बिटिया या बताओ आज तक कौनो मुख्यमंत्री तुम्हार सुधि लिहिस रहै. सब लोग बताओ. आज जानि लेव तुम्हरौ सुधि ले वालौ कोऊ है. आपका मानदेय दुइ हजार से तीन हजार होइगा है. अब अगर बीमारी अजारी आ जाइ तो पांच लाख तक का इलाजौ फिरी होइ.

बातों ही बातों में उन्होंने 2027 की भी बात कर ली. कहा कि जैसे स्कूलन में एग्जाम होत हैं, वैसे ही अब हम लोगन का एग्जाम आवै वाला है. तो जैसे सब्जी खरीदत समय ध्यान रखती हौव, गर्मी मा मटकी खरीदत समय पानी भर के ठोंक बजाके देखती हौ, ओही तरह 2027 में सबका ठोंक बजा के देखि लेहो. 2017 से पहिलौ का रहै प्रदेश मा. आज गुंडा माफिया सब गायब हैं. एहि लिए 2027 मा सब लोग करकराकै वोट दीन्हेव.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version