अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नटराज की नगरी काशी दुनिया को निरोग रहने का देगी संदेश

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi News: नटराज की नगरी काशी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया को निरोग रहने का संदेश देगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम से लगायत वाराणसी के गांवों और गॉव से शहर तक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। काशी के अर्द्धचन्द्राकार घाटों पर भी योग की आभा देखने को मिलेगी। योग दिवस पर बाबा के दरबार में जिला प्रशासन की ओर से मुख्य आयोजन किया जायेगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में योगी सरकार के काबीना मंत्री एके शर्मा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर वाराणसी में एक लाख से अधिक लोग योग करेंगे।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में होगा मुख्य कार्यक्रम
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। यहाँ प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, जनप्रतिनिधि समेत सभी आलाधिकारी योग करेंगे। आदि योगी के आंगन में लगभग 1000 लोग योग करेंगे। इसके अलावा लगभग सभी घाटों समेत 50 स्थानों पर वॉलंटरी ऑर्गेनाइजेशन और एनजीओ मिलकर 25000 लोगों के साथ योग करेंगे। 694 ग्राम पंचायतों में 69400 लोग, 8 ब्लॉक में 4000 लोग, नगर निगम के करीब 100 पार्क में 20,000 लोग योग करेंगे।
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से जाएगा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ऋषि मुनियों की प्रचीन विद्या योग को विश्व पटल पर लाया है। अब दसवे अंतरराष्ट्रीयय योग दिवस पर नरेंन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से 21 जून को योग की बड़ी तस्वीर दुनिया देखेगी। विश्वनाथ के आंगन में कार्यक्रम होगा तो इसका संदेश भी विश्व में जाएगा और लोग निरोगी काया के लिए योग को जीवन का अंग बनाएंगे।
Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version