Varanasi News: अगले सप्ताह काशी आ सकते हैं पीएम मोदी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi News: नरेंद्र मोदी कल (9 जून) को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके बाद वह 11-12 जून को काशी आ सकते हैं. पीएम मोदी के आगमन को लेकर अभी कोई प्रोटोकाल तो नहीं आया है. लेकिन, एसपीजी आगमन के दृष्टिगत मौका मुआयना कर रही है. यह भी कहा जा रहा है कि पीएम काशी आगमन पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे और जनसभा में काशीवासियों को संबोधित भी करेंगे. पीएम मोदी के आगमन को भव्य बनाने की तैयारी भाजपा की ओर से भी की जा रही है.

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की दृष्टिगत प्रशासनिक मशीनरी सतर्क हो गई है. हालांकि, प्रशासन 10 जून को आगमन के मद्देनजर तैयारी कर रही है. लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन सभागार में शुक्रवार को एएसएल की बैठक हुई. इसमें एसपीजी के डीआइजी ने सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. टर्मिनल भवन, रनवे, एप्रन आदि का निरीक्षण-परीक्षण भी किया। बैठक में डीसीपी गोमती ज़ोन मनीष कुमार शांडिल्य, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, सीआइएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी थे।

यह भी पढ़े: थप्पड़ कांड के सपोर्टरों पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, बोलीं- “अगर आप अपराधियों के साथ हैं, तो…”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version