वाराणसी: PM मोदी ने वर्चुअली किया राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, कहा- टीम फर्स्ट का संदेश देता है ये खेल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Senior National Volleyball Championship: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया. दोपहर 12 बजे आयोजन में जब पीएम मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े तो, पूरा स्टेडियम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. वहीं, पीएम मोदी ने नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव के जयघोष  के साथ स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों, उनके कोच और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया.

खिलाड़ियों की पीएम मोदी ने की तारीफ

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज से काशी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हो रहा है. आप सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बाद इस टूर्नामेंट में पहुंचे हैं. आपने जो मेहनत की है, आने वाले दिनों में काशी के मैदान पर उसकी परीक्षा होगी. देश के 28 राज्यों की टीमें यहां जुटी हैं, इसका मतलब है कि आप सब एक भारत और श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर भी प्रस्तुत कर रहे हैं. वाराणसी ने कई खेलों के नेशनल खिलाड़ी भी दिए हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूपी कॉलेज, काशी विद्यापीठ जैसे शिक्षा संस्थानों के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छाए रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को यहां उत्साह बढ़ाने वाले दर्शक मिलेंगे. वॉलीबॉल हमें टीम फर्स्ट का संदेश देती है, सभी प्लेयर्स अपनी टीम के लिए खेलते हैं. यह खेल हमें सिखाता है कि कोई भी जीत हमारे अकेले की नहीं होती है. टीम की जीत से सभी जीतते हैं. हमारे देश में भी (इंडिया फर्स्ट) की भावना है. सुबह 11:00 बजे तक सिगरा स्टेडियम में वॉलीबाल खिलाड़ियों के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता जुट गए थे.

उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया

उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप हो रही है. इसमें 30 मेंस और 28 वुमेंस टीमें हिस्सा लेंगीं. जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि रेलवे के अलावा सेना के तीनों अंगों को मिलाकर बनी टीम भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देश भर के लगभग 1044 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे,जिसमें 540 पुरुष खिलाड़ी और 504 महिला खिलाड़ी शामिल हैं.

कार्यक्रम में सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहे मौजूद

बताया गया कि वाराणसी में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी शहर के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और खेल विकास को बढ़ावा देने की कोशिशों का नतीजा है. राष्ट्रीय स्तर के इस उद्घाटन समारोह में सभी खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही पद्मश्री सम्मान से सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया था. उद्घाटन समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. चैंपियनशिप में स्विट्जरलैंड से अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ के आब्जर्वर भी मौजूद रहे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version