Virat Kohli: सन्यास लेने के बाद पत्नी संग संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुराः मंगलवार की सुबह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन के संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने आश्रम श्री राधाकेलीकुंज पहुंचे. करीब साढ़े तीन घंटे से भी अधिक समय तक वह आश्रम में रहे. इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा की.

संत प्रेमानंद ने तीसरी बार मिलने पहुंचे विराट कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली संत प्रेमानंद से तीसरी बार मिलने पहुंचे हैं. इससे पहले वह 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से पहली बार मिले थे. इसके बाद फिर इसी साल 10 जनवरी को पहुंचे. विराट कोहली वृंदावन के होटल रेडिसन में रुके हैं.

विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. पूर्व में संत प्रेमानंद से जब विराट कोहली मिले थे, तब उन्होंने पूछा था कि असफलता से बाहर कैसे निकलें. तब संत प्रेमानंद ने कहा था कि अभ्यास जारी रखें. विराट सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंचे और फिर साढ़े नौ बजे वहां से निकले.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version