Weather Update: यूपी बिहार में Heat Stroke से हाहाकार, कोरोना काल जैसे बढ़ रहा आंकड़ा, अब तक सैकड़ों की मौत

Must Read

Weather Update: उत्तर भारत इस समय गर्मी की भीषण चपेट में है. कई स्थानों पर पारा रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है. आलम ये है कि घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है. यूपी और बिहार इस समय हीट स्ट्रोक की चपेट में है. आलम ये है कि प्रतिदिन यहां पर सैकड़ो लोग बीमार हो रहे हैं. ऐसे में अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्याओं में लगातार इजाफा हो रहा है. हीटवेव का सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तर प्रदेश और बिहार में देखने को मिल रहा है. यूपी के बलिया में हालात कोरोना काल जैसे होते जा रहे है.

यह भी पढ़ें- खालिस्तान के कुख्यात आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के पास गोली…

बलिया में 57 की मौत

हीटवेव के चलते उत्तर प्रदेश के बलिया में विगत 4 दिनों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़ा केवल जिला अस्पताल का है. वहीं चिकित्सा विभाग ने कहा कि अभी तक जिले में केवल 2 मौत ही लू के कारण हुई है. बाकी लोगों की मौत के पीछे की वजह तेज बुखार है. वहीं देवरिया में भी मौत से हाहाकार है. यहां पर भी लू के कारण मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा हो गयी है.

बिहार में टूटा 11 साल का रिकॉर्ड

बिहार में पड़ रही गर्मी ने पिछले 11 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. राजधानी पटना में हालात ये है कि लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे. वहीं 22 जून के बाद से बारिश की भी संभावना है. बिहार में इस समय येलो अलर्ट जारी है. लोगों से अपील की गई है कि यदि अत्यधिक आवश्यक ना हो तो घर से बाहर ना निकलें.

मानसून पर क्या बोला IMD

उल्लेखनीय है मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों मे ही मानसून दस्तक देगा. हालांकि अभी दक्षिण भारत को मानसून भींगो रहा है. अगले हफ्ते तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. बारिश से तपिश में कमी होगी वहीं लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल मौसम विभाग विज्ञान का कहना है कि गर्मी से बचने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें- UP News: रेल पटरियां नहीं झेल पा रही गर्मी की तपिश, पिघली और फैले ट्रैक से गुजर गई रेल, हादसा टला

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This