1.71 करोड़ से अधिक पौध लगाकर वाराणसी मंडल को और हरा-भरा करेगी योगी सरकार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi News: पौधरोपण अभियान के तहत योगी सरकार 1.71 करोड़ पौधे लगाकर वाराणसी मंडल  को और हरा-भरा करेगी। पिछले कुछ दिनों में आसमान से बरसती आग के कारण आमजन का हाल काफी बुरा हो गया था। लोग घरों में कैद हो गए थे। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। हर वर्ष की तरह योगी सरकार पौधरोपण पर फिर तेजी से काम कर रही है। सरकार इस वर्ष फिर पौधरोपण महाभियान चलाने जा रही है। इसके तहत वाराणसी मंडल में इस बार 1.71 करोड़ से अधिक पौधे लगाने की तैयारी चल रही है। वाराणसी जनपद में 16.97 लाख से अधिक पौधे रोपित किये जाने की योजना है। महाभियान में 27 सरकारी विभाग के अफसर शामिल होकर पौधे लगाएंगे। जुलाई से इसकी शुरुआत होगी।
पूर्वांचल में विकास की आंधी के साथ योगी सरकार यहां की आबोहवा को सुधारने का भी काम कर रही है। सरकार पूर्वांचल में वृक्षारोपण का महाभियान चलाने जा रही है। इससे वायुमंडल में ऑक्सीजन की शुद्ध मात्रा को बढ़ाने व वातावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी सर्किल के तीन जिलों (वाराणसी, गाज़ीपुर, जौनपुर) के अलावा चंदौली में मिलाकर कुल चारों जिलों में 1 करोड़, 71 लाख, 18520 पौधे रोपित करने की योजना है। इसमें फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक लगाने की योजना है। सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण अभियान की शुरुआत जुलाई में होगी।
वाराणसी मंडल के चार जिले में 27 विभागों द्वारा प्रस्तावित पौधरोपण 
वाराणसी- 1697520
गाज़ीपुर- 4014100
जौनपुर- 5197980
चंदौली- 6208920
Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This