Uttarakhand: बारिश से केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, बिजली गिरने से एक की मौत, कई झुलसे

Must Read

रुद्रप्रयाग: मानसून उत्‍तराखंड में पहुंच गया है. इसके कारण रविवार तड़के से उत्‍तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है. बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा बाधित हुई है. सोनप्रयाग में यात्रियों को केदारनाथ जाने से रोका गया है.

आकाशीय बिजली से चार झुलसे
उत्तरकाशी के पुरोला के कंडियाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए. जिनमें एक युवक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई है। खेतों में धान की रोपाई करते समय यह घटना हुई.

आकाशीय बिजली से अभिषेक (20) पुत्र धीरज पाल निवासी कंडियाल गांव की मौत हुई है. जबकि निखिल पुत्र खुशपाल, अशोक पुत्र खुशपाल और चंद्र सिंह जयाड़ा निवासी कंडियाल गांव घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार दिया गया. जिसके बाद उन्हें देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में रेफर किया गया.

वहीं नौगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत जरड़ा के सिनदरा नामे तोक में आकाशीय बिजली गिरने से चार पशुओं की जान चली गई. एक लड़की भी झुलस गई है.

अगले 24 घंटे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए रविवार से देहरादून सहित सात जनपदों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है. इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत अधिक वर्षा हो सकती है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This