West Bengal: शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या बाद तनाव, हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, बढ़ाई गई सुरक्षा

Must Read

West Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की घटना के एक दिन बाद उत्तर 24 परगना जिले के कुछ हिस्सों में गुरूवार सुबह तनाव बढ गया है. इसे देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है. घटना के बाद भाजपा समर्थकों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. जिसके मद्देनजर मध्यमग्राम, दोहरिया और आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रख रहे हैं और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई. भाजपा ने इसे लक्षित हत्या करार दिया है.

मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई इस चौंकाने वाली घटना में अधिकारी के निजी सहायक रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं और इलाके में तनाव बढ़ गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार हमलावरों ने रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास रथ के वाहन को रोका और नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए.

यह सुनियोजित हत्या के अलावा कुछ नहीं

एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि हम हत्यारों की गिरफ्तारी चाहते हैं. विपक्ष के नेता से जुड़े वाहन में यात्रा कर रहे रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सुनियोजित हत्या के अलावा कुछ नहीं है. लोग डरे हुए हैं. पार्टी के एक अन्य समर्थक ने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर काम कर रहे हैं और उन्होंने केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग की.

इसे भी पढ़ें. बाइक से ओवरटेक कर रोकी SUV, प्वाइंट ब्लैंक से बरसाईं गोलियां… सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या-क्या सामने आया?

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This