लगातार 8वीं बार स्वच्छ‍ता का बादशाह बना इंदौर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण का दिया पुरस्कार

Swachh Survekshan : स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार आठवीं बार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिल चुका है. इसी दौरान स्‍वच्‍छ के मामले में सूरत को भी दूसरा स्थान प्राप्‍त हुआ. जानकारी देते हुए बता दें कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए. इसके साथ ही गुरूवार को ही सर्वेक्षण के नतीजे भी घोषित किए गए और इसमें केंद्रीय आवास के साथ शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.

स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता का किया मूल्‍यांकन

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस मिशन का मकसद नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है. जो कि से समाज के सभी वर्गों के बीच कस्बों और शहरों को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाता है. इसके साथ ही नौवें वर्ष में प्रवेश करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन का भी मूल्यांकन किया और इसमें 10 मापदंडों और 54 संकेतकों का इस्तेमाल किया. जिसमें 4,500 से अधिक शहरों को कवर किया गया.

इसे भी पढ़ें :- कंबोडिया और थाइलैंड में फिर हो सकती है बमबारी! आम लोगों की सेना में हो रही भर्ती

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version