Tamil Nadu News: जहरीली शराब से 56 की मौत, बोले संबित पात्रा- “तमिलनाडु की घटना पर इंडी गठबंधन के सभी नेताओं की चुप्पी है आश्चर्यजनक”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कल्लाकुरची जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर आज 56 हो गई है. जो कल, (22 जून) को 53 थी. इस बीच भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्‍होंने कहा, तमिलनाडु की घटना पर इंडी गठबंधन के सभी नेताओं की चुप्पी आश्चर्यजनक है. पात्रा ने आगे कहा, तमिलनाडु में अवैध शराब का मामला दुखद और गंभीर है. तमिलनाडु के कल्लाकुरची जिले में अवैध शराब से अब तक 56 लोगों की जान गई है.

संबित पात्रा ने कहा कि खासकर करुणापुरम गांव में यह अवैध शराब की त्रासदी हुई है. यह गांव अनुसूचित जाति बाहुल गांव है. उन्‍होंने ने कहा, “56 लोगों की मौत हो गई है और कई की हालत गंभीर है. करीब 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. यह बेहद महत्वपूर्ण विषय है, लेकिन मुझे आश्चर्य है कि मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डीएमके और इंडी गठबंधन के तमाम लोग इस पर चुप्पी साधे हुए हैं.”

संबित पात्रा ने आगे कहा, हमारे बोलने से अधिक उनकी चुप्पी बोल रही है. पात्रा ने कहा, “अगर इस देश में 32 से अधिक अनुसूचित जाति के लोगों की जान जाती है तो मैं इसे हत्या कहूंगा, यह मौत नहीं है. ये सभी दल इस वजह से चुप हैं, क्योंकि इनका राजनीतिक हित सध नहीं रहा है.

यह भी पढ़े: Indore: BJP नेता की गोली मारकर हत्‍या, भगवा यात्रा की तैयारी कर रहा था मोनू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version