Team India T20 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज 6 जून, शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारत की टी20 टीम का नया कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है. वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है.
वैभव सूर्यवंशी को भी दी गई जगह
वहीं, 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. हर्षित राणा और रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए प्रिंस यादव को भी टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम से बाहर रखा गया है. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है.
इन खिलाड़ियों को भी किया गया टीम में शामिल Team India T20 Squad
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बल्लेबाज के तौर पर आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ईशान किशन और शिवम दुबे को भी टीम में जगह मिली है. नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को भी टीम में जगह दी गई है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं, गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में सौंपी गई है. वहीं, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव उनका साथ देते हुए नजर आएंगे.
एशियन गेम्स में बुमराह को मिली जगह
एशियन गेम्स के लिए मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखा गया है. वहीं, टीम में जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है. बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी.
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.