Telangana: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 7 माओवादी ढेर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana: तेलंगाना में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां मुलुगु जिले के एक जंगली इलाके में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 7 माओवादी मारे गए. मुठभेड़ एतुरनगरम वन क्षेत्र में सर्च ऑपेरशन के दौरान हुई. यह संघर्ष तेलंगाना पुलिस के विशिष्‍ट नक्‍सल रोधी बल ग्रेहाउंड्स और माओवादियों के बीच हुआ. इसकी जानकारी तेलंगाना पुलिस ने दी है.

सात माओवादी ढेर

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में सात माओवादियों को ढेर कर दिया गया है. अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल सहित अन्य हथियार जब्‍त किए गए हैं. अधिकारी ने यह भी बताया कि मारे गए माओवादियों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति (येलंडु नरसामपेट) के सचिव कुरसाम मंगू उर्फ भद्रू भी शामिल है.

यहां 6 नक्सली गिरफ्तार

वहीं, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को पकड़ा है. यह कार्रवाई बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के तहत नड़पल्ली और फुटापल्ली गांव के जंगलों में की गई. पकड़े गए नक्सलियों में लक्ष्मण दूधी (21), देवा सोढ़ी (37), नरसिम्मा सुंकर उर्फ नरसिम्हा शंकर (42), गोपाल सुंकर (28), मोहन राव आऊल (29) और  नागराज शुकर (25) शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में नक्‍सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसूर थाने से जिला बल और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर भेजा गया था. इस अभियान के दौरान नड़पल्ली और फुटापल्ली गांव के जंगलों से 6 नक्सलियों को अरेस्‍ट किया गया. गिरफ्तार नक्‍सलियों के पास से विस्फोटक, प्रचार सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए है.

ये भी पढ़ें :- निवेश का साहस करने वाले सभी निवेशकों का अभिनंदन करती है प्रदेश सरकार: CM योगी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version