टेस्‍ला ने महाराष्‍ट्र में अपने पहले एक्स्पीरियंस सेंटर का किया उद्घाटन, CM फडणवीस बोले- हमारे लिए गर्व की बात

Tesla in India : इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारतीय बाजार में अपने आधिकारिक प्रवेश की घोषणा कर दी है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिटी मॉल में अपने पहले शोरूम का उद्घाटन किया.

ऐसे में टेस्ला के महाराष्ट्र से भारत में पहला कदम रखने पर महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आज हम सभी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत मुंबई से की है.”

वाहनों के क्षेत्र में अग्रणी बन चुका महाराष्ट्र

जानकारी देते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि टेस्ला का एक्स्पीरियंस सेंटर, डिलीवरी नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स और सर्विसिंग की सुविधाएं महाराष्ट्र में एक ही साथ शुरू की जा रही हैं. इस दौरान टेस्‍ला ने अपने प्रवेश के लिए महाराष्‍ट्र और मुंबई को चुना, यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है. वर्तमान समय में महाराष्‍ट्र इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है और मुझे विश्वास है कि टेस्ला का पूरा इको-सिस्टम महाराष्ट्र में विकसित होगा.

टेस्‍ला ने Model Y कार के कीमत का किया खुलासा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस उद्घाटन के दौरान टेस्ला ने अपनी लोकप्रिय Model Y कार की कीमतों का भी खुलासा किया है. बता दें कि भारत में इसकी ऑन-रोड कीमत 61 लाख रुपये से शुरू होगी. इसके साथ ही रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपये होगी, इन कीमतों के साथ टेस्ला अब भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है.

  इसे भी पढ़ें :- 30 जुलाई से इन ट्रेनों के संचालन में होगा बदलाव, आगरा फोर्ट की जगह इस स्टेशन पर होगा ठहराव

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version